Home » Business » Event » मोहाली स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में आज एक दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का साक्षात्कार हुआ।

मोहाली स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में आज एक दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का साक्षात्कार हुआ।

त्रिकालदर्शी आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न
–मंत्रमुग्ध कर गया मोहाली आश्रम का आध्यात्मिक संगम
मोहाली 10 जून। मोहाली स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में आज एक दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का साक्षात्कार हुआ। परम पूज्य श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री श्री पूर्णानन्द जी महाराज की पावन उपस्थिति में ट्राईसिटी के समस्त विद्वान पुरोहितों के एक साथ समवेत होकर सम्पन्न वैदिक अनुष्ठान एवं सामूहिक ब्राह्मण भोज ने सम्पूर्ण वातावरण को मंत्रोच्चार और अध्यात्ममयी ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। इस शुभ अवसर पर, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला सहित सम्पूर्ण क्षेत्र के प्रतिष्ठित वेदपाठी आचार्यों ने भगवान शिव की स्तुति एवं वेद मन्त्रों के स्वर से देवालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। री महाराज जी द्वारा सभी पुरोहितों को वैदिक सम्मान, अंगवस्त्र, और महाप्रसाद भेंट कर सनातन परंपरा की गरिमा को पुनः प्रतिष्ठित किया गया।
संपूर्णानंद ब्रहमचारी महाराज ने कहा कि “ब्राह्मण केवल एक व्यक्ति नहीं, वह सृष्टि के संतुलन का वाहक है। जब आचार्य एकजुट होते हैं, तो धर्म स्वयं जागृत होता है।” इस महायोजना में ट्राईसिटी के कई समाजसेवी, धर्मप्रेमी नागरिक, व प्रशासनिक अधिकारी भी ससम्मान सम्मिलित हुए, जिन्होंने इस पुण्य कार्य को एक “आध्यात्मिक संगम” की संज्ञा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सनातन धर्म के स्तंभ – ब्राह्मण समाज को सम्मान देना था, अपितु धर्म, संस्कृति और समाज के मध्य एक सशक्त, समर्पित एवं समन्वित सेतु का निर्माण करना भी था। यह आयोजन न केवल भावनात्मक और आध्यात्मिक दृष्टि से विलक्षण रहा, अपितु यह एक ऐसी प्रेरणास्पद परंपरा की नींव भी रख गया, जो भविष्य में धर्म के क्षेत्र में नये अध्याय लिखेगी।
संपर्क हेतु
श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर आश्रम
सेक्टर 89, मोहाली, पंजाब
📞 99711-11691
✉️ brahmacharisampurnanand@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *